फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The dead body of a woman was lying inside a house in Gorakhpur, husband who came from Chennai saw the scene

मौत या हत्या...संदिग्ध: घर के अंदर बिस्तर पर था शव, बेटा दूर एक मंदिर पर- चेन्नई से आए पति ने देखा ये नजारा

Mon, 09 Dec 2024 01:08 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 01:08 PM IST
सार

पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगलधूण स्थित सुशांत सिटी में वैज्ञानिक राम मिलन विश्वकर्मा ने अपना आवास बनवाया था। राम मिलन चेन्नई में नौकरी करते हैं और यहां घर पर उसका 17 वर्ष का बेटा और उनकी पत्नी रहती थी। चेन्नई से आए पति ने घर में देखा कि पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा था और बेटा घर से गायब था।

विज्ञापन
The dead body of a woman was lying inside a house in Gorakhpur, husband who came from Chennai saw the scene
जंगल धूषण के इसी घर में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के जंगल धूषण के एक घर में महिला का शव पड़ा था और उससे दुर्गंध आनी भी शुरू हो गई थी। महिला के साथ रहने वाला उसका बेटा घर के पास के एक मंदिर पर बैठा था। अब ये मृत शरीर घर में कबसे पड़ा था और बेटा घर मंदिर पर कबसे जाकर बैठा था, इसे लेकर पिता खुद उलझन में पड़ गया है।  क्योंकि पिता ने ये नजारा चेन्नई से गोरखपुर पहुंचने पर देखा। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगलधूण स्थित सुशांत सिटी में राम मिलन विश्वकर्मा ने अपना आवास बनवाया था। राम मिलन चेन्नई में वैज्ञानिक हैं और यहां घर पर उसका 17 वर्ष का बेटा और उनकी पत्नी रहती थी। चेन्नई से ही वो नियमित पत्नी से बातचीत करने के अलावा वीडियो कॉल के जरिए घर का हाल खबर लेते रहते थे।
विज्ञापन


इधर, तीन से चार दिनों से घर पर पत्नी और बेटा दोनों ही न तो फोन उठा रहे थे और न ही वीडियो कॉल से बात हो पा रही थी। एक-दो दिन शादी ब्याह की व्यवस्तता समझ राम मिलन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन, चार दिन होने पर राम मिलन चिंतिंत होकर सीधे पहुंचने की योजना बनाई और सोमवार की सुबह सीधे घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहुंचने पर देखा कि घर के अंदर से बदबू आ रही और अंदर पत्नी रीता का शव बिस्तर पर पड़ा है। इसके बाद घर में बेटे को आवाज देते हुए खोजा तो वो नहीं मिला। इसी बीच घर के पास एक मंदिर पर बेटे को देखा। बेटा मिला तो राममिलन ने उससे पूछा गया कि यहां क्यों बैठे हो तो उसने बताया कि वह घबरा गया था।


बेटे ने वहां लोगों को बताया कि चार दिन पहले उसकी मां गिर गई थी। जब वह पास पहुंचा तो सांस नहीं चल रही थी। उन्हें बिस्तर पर लिटाकर वह घबराहट में बाहर चला गया। एसपी साउथ जीतेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक की सूचना के हिसाब सेमौत संदिग्ध है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed