फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The daughter and wife who came to the rescue were also beaten; four people were critically injured.

Gorakhpur News: जानलेवा हमले के मामले में ग्राम प्रशासक समेत 27 पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 20 Jun 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The daughter and wife who came to the rescue were also beaten; four people were critically injured.
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक और उसके परिवार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 27 लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी, छेड़खानी सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष से दी गई तहरीर के अनुसार, 17 जून की शाम वह नाई की दुकान पर थे। इसी बीच ग्राम प्रधान अनिल यादव वहां पहुंचे और अपशब्द कहते हुए उन्हें पीटने लगे। इसके कुछ देर बाद प्रधान पक्ष के अजीत यादव, हरिओम यादव, विनीत यादव, जयहिंद यादव, अंकुर, गोलू, रवि, बाबी, रामाश्रय, विशाल उर्फ मिटठू, अखिलेश व 15 अज्ञात लोग पहुंचे और लात घूसे से पीटने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित ने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने लाठी-डंडा व अन्य हथियारों के साथ घेर लिया। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उकने ऊपर हमला किया। हमले में उनका सिर फट गया। शोर सुनकर बचाव में आई उनकी बेटी को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर में भी गंभीर चोट लगी। पत्नी को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया और उनके कपड़े फाड़ दिए। बचाव में अन्य महिलाएं और बच्चे आए तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। मरा हुआ समझकर आरोपियों ने उन्हें छोड़ा और धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed