फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The couple grabbed Rs 14 lakh by making an agreement for the house

Gorakhpur News: मकान का एग्रीमेंट कर दंपती ने 14 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

Tue, 23 May 2023 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
The couple grabbed Rs 14 lakh by making an agreement for the house
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के एक शख्स से मकान का एग्रीमेंट कर 14 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। शाहपुर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के सेमरा नंबर दो निवासी श्यामू प्रजापति ने शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राप्तीनगर निवासी अंजू तिवारी और नारायण तिवारी का राप्तीनगर में मकान है। अजेश और सोनू के माध्यम से पता चला कि वह मकान 30 लाख रुपये में बिक रहा है। मध्यस्थता करने वाले के साथ बातचीत करने के बाद अंजू पत्नी नारायण को अलग-अलग तिथियों में नकद व चेक से 14 लाख रुपये देने के बाद मकान का एग्रीमेंट (खरीदने का एकरारनामा) करा लिया। तीन-चार महीने बाद बाकी रुपये देकर मकान की रजिस्ट्री करने की बात आई तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दिया। आरोप है कि 16 मई की सुबह आरोपियों के घर अपने रुपये मांगने गए तो गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने राप्तीनगर निवास पति-पत्नी अंजू व नारायण चरगावां निवासी अजेश पासवान और चिलुआताल के मिलेनियम सिटी निवासी सोनू खान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। रविवार की शाम पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed