फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The condition of the injured student of MMMUT is still critical

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के घायल छात्र की हालत अभी भी है गंभीर

Fri, 26 Apr 2024 05:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
The condition of the injured student of MMMUT is still critical
एम्स में न्यूरो सर्जरी विभाग के गहन चिकित्सा कक्ष में चल रहा है इलाज
विज्ञापन


सोमवार की रात छात्रावास की छत से गिरकर घायल हुआ था रोहित

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एमएमएमयूटी के रामानुजम छात्रावास की दूसरी मंजिल से सोमवार की रात गिरकर घायल छात्र की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सिर में चोट की वजह से उसे एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया है। डॉक्टर का कहना है कि दो दिन से उसकी हालत स्थिर है।
वाराणसी का रहने वाला रोहित इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है। सोमवार की रात कुछ दोस्तों के साथ वह छात्रावास की दूसरी मंजिल पर था। वहां से नीचे गिरकर घायल हो गया। छात्र को पहले कैंपस स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टर ने किसी उच्च चिकित्सा संस्थान ले जाने को कहा। इसके बाद उसे एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एम्स की मीडिया एडवाइजर डॉ. विजय लक्ष्मी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी छात्र की हालत गंभीर बनी हुई थी। न्यूरो विशेषज्ञ की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed