{"_id":"69a9eb720ada7c15ed0e2993","slug":"the-competition-will-be-organized-by-the-regional-sports-office-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1248388-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता 12 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता 12 से
विज्ञापन
गोरखपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं 12 मार्च से जिले के अलग-अलग खेल मैदानों और स्टेडियम में आयोजित होगी।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता 12 व 13 मार्च को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होगी। वहीं, जिला स्तरीय जूनियर हॉकी, जूडो और हैंडबॉल प्रतियोगिता भी 12 मार्च को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होगी।
इसके अलावा, जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 व 15 मार्च को महंत अवेद्यनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी, इसमें 10 बालक व 10 बालिकाएं हिस्सा लेंगे। जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 16 व 17 मार्च को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में कराई जाएगी। इसी क्रम में जिला स्तरीय जूनियर वाॅलीबाल, कुश्ती, बास्केटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता 16 व 17 मार्च को क्षेत्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों और खेल प्रशिक्षकों से कहा है कि वे अपने विद्यालयों के खिलाड़ियों/टीमों को निर्धारित तिथि व समय पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भेजें। बताया कि प्रतियोगिताओं में आयु प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।