फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The competition is to be held in Zlatibor, Serbia from June 13 to 22.

Gorakhpur News: सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए अर्पित का चयन

Wed, 06 May 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The competition is to be held in Zlatibor, Serbia from June 13 to 22.
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के बास्केटबॉल छात्रावास के खिलाड़ी अर्पित पांडेय का चयन अंडर-18 वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप 13 से 22 जून तक ज्लातिबोर (सार्बिया) में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


अर्पित का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 व 21 अप्रैल को हरवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, रांची (झारखंड) में आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। अर्पित पिछले तीन वर्षों से आवासीय क्रीड़ा छात्रावास, गोरखपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्हें उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह के मार्गदर्शन में तकनीकी प्रशिक्षण मिल रहा है। अर्पित ने 2026 के स्कूली नेशनल गेम्स में प्रतिभाग किया है। इसके अलावा उन्होंने 2024-25 में जूनियर स्टेट और स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया। उनके चयन से स्टेडियम और छात्रावास के अन्य खिलाड़ियों में भी उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

उनके चयन पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, सहायक प्रशिक्षक विवेक श्रीवास्तव, नफीस अहमद, अशोक शाही, बृजेश यादव, विशाल, सुजीत कुमार गौतम, चंद्रेश पटेल, संध्या यादव, नेहा सिंह, सीमा विश्वकर्मा, अजय सिंह आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed