{"_id":"663bc9b34d4bd6c62105da14","slug":"the-company-absconded-with-crores-of-rupees-after-luring-them-with-the-promise-of-doubling-the-rupees-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-550922-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रुपये दोगुना करने का लालच देकर कंपनी करोड़ों लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रुपये दोगुना करने का लालच देकर कंपनी करोड़ों लेकर फरार
विज्ञापन
बशारतपुर में आठ साल से चल रही थी कंपनी, कई लोगों ने जमा की थी रकम
पीड़ितों ने एसपी सिटी से की शिकायत, सीओ गोरखनाथ को सौंपी गई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रुपये दोगुना करने का लालच देकर एक कंपनी लोगों का करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई। शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर में खोली गई कंपनी में सैकड़ों लोगों ने रकम जमा की थी। पीड़ितों ने मंगलवार को एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी ने सीओ गोरखनाथ को जांच सौंपी है।
पीड़ितों का कहना है कि बशारतपुर में आठ साल से एक कंपनी चल रही थी। कंपनी का दावा था कि जमीन, शेयर मार्केट और गोल्ड में रुपये लगाकर दोगुना किए जाते हैं। लालच में लोग कंपनी के जाल में फंसकर रुपये गंवा बैठे। पीड़ितों में संजय पाठक, किरण विश्वकर्मा, अश्वनी कुमार, नीलम विश्वकर्मा और संतोष पाठक ने एसपी सिटी को बताया कि कुंदन गुप्ता आठ साल से बशारतपुर में कंपनी का ऑफिस संचालित कर रहा था। यहां आरडी और एफडी के नाम पर जालसाजी का खेल चल रहा था।
आरोप है कि कंपनी किराए के मकान में चल रही थी। कंपनी के भागने के बाद वहां से बोर्ड और ऑफिस दोनों का ही पता नहीं है। पीड़ितों ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने कंपनी में रुपया जमा किया है। धीरे-धीरे और भी शिकायतें सामने आएंगी।
विज्ञापन
रुपया जमा करने पर दिया दोगुना का बांड
बांसगांव ग्राम हरिहरपुर निवासी संजय कुमार पाठक ने बताया कि उन्होंने इस कंपनी में पहले तीन सौ रुपये की आरडी 18 माह के लिए कराई। इसकी मैच्योरिटी के रूप में 9700 रुपये कंपनी ने दिए। जिससे विश्वास बढ़ गया। कंपनी में बताया गया कि कम समय में जमीन, शेयर मार्केट और गोल्ड में धन लगाकर रुपये दोगुना किया जाता है। इस पर संजय ने छह लाख जमा किए तो कंपनी ने उन्हें 12 लाख रुपये का बांड दिया। उनकी लालच बढ़ी और पत्नी के नाम से भी 150 लाख रुपये जमा किए तो तीन लाख बांड मिला।
अन्य पीड़ितों ने गंवाए रुपये
संजय ने बताया कि रामजानकी नगर की किरण विश्वकर्मा से दो लाख रुपये और छह लाख का गोल्ड कंपनी में जमा किया गया। इसके बदले उन्हें 3.80 लाख का बांड और चेक दिया गया। रामजानकी नगर के अश्वनी कुमार से सात लाख रुपये लेकर दो लाख का बांड और पांच लाख रुपये का चेक कंपनी ने दिया। इसी तरह वाराणसी की नीलम विश्वकर्मा, जिनका मायका रामजानकी नगर है, उन्होंने 80 हजार रुपये जमा किए।
शहर में है आलीशान घर और होटल
पीड़ितों ने बताया है कि कंपनी के मालिक कुंदन का पादरी बाजार में आलीशान मकान है। साथ ही रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल भी चलता है।
वर्जन-
कुछ लोग शिकायत करने आए थे। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि रुपये दोगुना करने के लालच में कंपनी में रुपये जमा किए थे। अब कंपनी भाग गई है। इस मामले की जांच सीओ गोरखनाथ को सौंपी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी