फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The cold in January was slightly above average, but less than expected.

Gorakhpur News: जनवरी में औसत से थोड़ी अधिक पड़ी सर्दी, अनुमानों से रही कम

Thu, 05 Feb 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The cold in January was slightly above average, but less than expected.
गोरखपुर। सर्दियों के दिन अब समाप्ति की ओर हैं। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जता दिया था कि इस बार दिसंबर-जनवरी में ठंड ज्यादा पड़ेगी। दिसंबर में दावों के अनुरूप ही ठंड पड़ी लेकिन जनवरी में ठंड थोड़ी ही अधिक रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर महीने का औसत तापमान अधिकतम 23.8 और न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस होता है। दिसंबर में इस बार औसत तापमान अधिकतम 20.9 और न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह जनवरी में औसत तापमान अधिकतम 20.7 और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार जनवरी में औसत तापमान अधिकतम 20.9 और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी जनवरी में सामान्य की तुलना में ठंड थोड़ा ही ज्यादा पड़ा।
विज्ञापन



दो बार पहुंचा न्यूनतम से कम तापमान
जनवरी में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है। इस सत्र में दो बार न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री से कम रहा। एक जनवरी को 4.4 और छह को 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान चार बार 25 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनवरी भर रहा उतार-चढ़ाव

एक जनवरी को तापमान अधिकतम 21 और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसके बाद तापमान गिरने लगा। छह को अधिकतम 11.6 और न्यूनतम 4.5 डिग्री, 10 को 17.8 और 8.1 डिग्री, 15 को 21.5 और 7.0 डिग्री, 20 को 25.2 और 10.3 डिग्री, 24 को 23.4 और 9.4 डिग्री, 28 को 21.4 और 1.5 डिग्री व 31 जनवरी को 21.6 और 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनवरी में 20 दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। जनवरी में 18 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।


अगले दो दिन कोहरे के आसार
गोरखपुर। मौसम विज्ञान टीबी सिंह ने बताया कि बुधवार को तापमान अधिकतम 24 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस किया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से थोड़ा अधिक रहे। हालांकि, दिनभर चली हवाओं के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सुबह शहर से लेकर गांवों तक कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा दिखा। इसका असर दृश्यता पर पड़ा। अगले दो दिनों तक कोहरे के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed