फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The coaching operation had hit a car before the three friends.

Gorakhpur News: कोचिंग संचालक ने अपनी कार से तीन दोस्तों से पहले एक कार को भी मारी थी टक्कर-दर्ज होगा केस

Wed, 13 Mar 2024 12:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 Mar 2024 12:08 PM IST
सार

सुभाषचंद्र बोस नगर कालोनी में रहने वाले रणविजय चंद ने गोरखनाथ थाना पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि रविवार रात वह कार से धर्मशाला बाजार की तरफ से घर लौट रहे थे। गोरखनाथ ओवरब्रिज पर पीछे से आई तेज रफ्तार बेलेनो कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
The coaching operation had hit a car before the three friends.
गोरखपुर में युवकों को गाड़ी से इसी गाड़ी से टक्कर मारी थी कोचिंग संचालक सूर्य प्रताप सिंह ने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर चौराहा पर रविवार रात जाहिदाबाद के तीन दोस्तों को कार से उड़ाने वाले कोचिंग संचालक ने उसके पहले गोरखनाथ ओवरब्रिज पर भी एक कार को जोरदार टक्कर मारी थी। सोमवार शाम गोरखनाथ थाने पहुंचे पीड़ित कार मालिक ने कोचिंग संचालक सूर्य प्रताप सिंह के विरुद्ध तहरीर दी। गैर इरादतन हत्या के केस में पुलिस इस मामले को भी शामिल करेगी।

विज्ञापन


सुभाषचंद्र बोस नगर कालोनी में रहने वाले रणविजय चंद ने गोरखनाथ थाना पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि रविवार रात वह कार से धर्मशाला बाजार की तरफ से घर लौट रहे थे। गोरखनाथ ओवरब्रिज पर पीछे से आई तेज रफ्तार बेलेनो कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक कार लेकर तेजी से भाग निकला। हालांकि इस दौरान उन्होंने कार का नंबर नोट कर लिया। बाद में पता चला कि उसी कार चालक ने रामनगर चौराहे पर टहल रहे तीन साथियों को भी रौंद दिया। उस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद उनको इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि रणविजय की कार में ठोकर मारने के बाद सूर्य प्रताप ने रामनगर चौराहे पर भोजन करके टहलने निकले जाहिदाबाद कालोनी के रहने वाले मोईन, अकील अहमद व ताहिर हुसैन को कुचल दिया था। इस घटना में मोईन व अकील की मृत्यु हो गई थी। सावित्री हास्पिटल में ताहिर का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed