फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The city should remain sparkling on Diwali...electricity department is ready

Gorakhpur News: दिवाली पर जगमगाता रहे शहर...बिजली विभाग तैयार

Sat, 11 Nov 2023 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
The city should remain sparkling on Diwali...electricity department is ready
मुख्य अभियंता कार्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम 24 घंटे रहेगा सक्रिय
विज्ञापन

9415737209 पर फोन करके बता सकते हैं समस्या, तत्काल समाधान का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिवाली पर शहर की जगमगाहट कम न हो, इसके लिए बिजली निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। एसडीओ और जेई समेत निगम अफसरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही मुख्य अभियंता कार्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपभोक्ता 9415737209 नंबर पर फोन करके समस्या बता सकते हैं। 24 घंटे यहां कर्मचारियों की तैनाती रहेगी।

दिवाली वाले दिन एसडीओ व जेई अपने-अपने इलाके में बिजली व्यवस्था पर नजर रखेंगे। फाल्ट पर नजर रखने के लिए उपखंड के हिसाब से टीमें बनाई गई हैं। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि दिवाली त्योहार पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था रहेगी। उधर, शक्ति भवन मुख्यालय पर भी अफसरों की टीम पूरे प्रदेश में सप्लाई, वितरण और फाल्ट आदि पर नजर रखेगी। कहीं समस्या आने पर उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण से जुड़े अफसरों की समन्वय समिति मामले का समाधान करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed