फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The case is from the Rajghat area; the police have registered an FIR and started investigation.

डिजिटल अरेस्ट: खुद को एटीएस अधिकारी बता रिटायर्ड कर्मी से 5.50 लाख की ठगी

Wed, 22 Apr 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The case is from the Rajghat area; the police have registered an FIR and started investigation.
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र में साइबर जालसाजों ने खुद को एटीएस अधिकारी बतकार एक रिटायर्ड कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर लिया फिर 5.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हांसुपुर निवासी रुपेश कुमार श्रीवास्तव एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह उनके व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली एटीएस (एंटी टेररिज्म स्कॉड) का अधिकारी बताया और कहा कि उनके बैंक खाते में एक आतंकवादी की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग के तहत रुपये भेजे गए हैं, जिसकी जांच करनी है।
विज्ञापन

जालसाज ने उन्हें लगातार वीडियो कॉल पर बने रहने को कहा। आधार कार्ड, पैन कार्ड व पासबुक दिखाने की बात भी कही। पासबुक में 5.80 लाख रुपये देखकर आरोपी ने 5.50 लाख रुपये जांच के नाम पर अपने जयपुर स्थित खाते में ट्रांसफर करने को कहा। भरोसा दिलाया कि जांच के बाद रकम वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डर के चलते रुपेश श्रीवास्तव ने उसी दिन सुबह पूर्वांह्न 11 बजे हिंदी बाजार स्थित एसबीआई शाखा पहुंचकर आरटीजीएस के माध्यम से 5.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जालसाज लगातार हर दो घंटे पर वीडियो कॉल कर उनसे ‘रिपोर्ट’ देने को कहता रहा, जिससे वह पूरी तरह भयभीत हो गए। अगले दिन परेशान होकर उन्होंने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिवार के कहने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।

सोमवार को उन्होंने राजघाट थाने में तहरीर दी, जिस पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित ने बताया कि यह रकम उनके बुढ़ापे का सहारा थी, जिसे जालसाजों ने हड़प ली। इस संबंध में सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच एसआई राजेंद्र सिंह को सौंपी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed