फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Cantt Police has arrested a young man who robbed and stole from passengers by feeding them intoxicants.

Gorakhpur News: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करने वाला युवक दबोचा गया

Sun, 02 Jul 2023 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
The Cantt Police has arrested a young man who robbed and stole from passengers by feeding them intoxicants.

विज्ञापन
कैंट पुलिस ने चोरी के चार मोबाइल फोन, नशीली गोलियां बरामद कीं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों से लूट व चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी के चार मोबाइल फोन व नशीली गोलियां बरामद कर ली हैं। आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान राजघाट थाना क्षेत्र के रायगंज उत्तरी निवासी संदीप कुशवाहा के रूप में हुई है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे चौकी प्रभारी इत्यानंद पांडेय, टीम के साथ शुक्रवार की रात में गश्त पर थे। इस दौरान सरदार तिराहे से पांडेय पेट्रोल पंप की ओर जाते हुए रेल म्यूजियम के पास एक युवक नजर आया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से 150 नशीली गोलियां और चार मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशीली गोलियों को यात्रियों के खाने-पीने की चीजों में धोखे से मिला देता है, जिससे वे बेहोश हो जाते हैं और मौका मिलते ही उनका सामान चुरा लेता है। कभी-कभी इन गोलियों को पीसकर पाउडर बना लेता था और फिर उसको खाने के सामान में मिला देता था। आरोपी ने बताया कि शुक्रवार की रात भी रेलवे स्टेशन पर वारदात करने के लिए निकला था, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed