{"_id":"695036fe3ca5f844d20aa01a","slug":"the-canal-breached-after-water-was-released-into-it-flooding-25-acres-of-crops-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1178670-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नहर में पानी छोड़ने से रजवाहा टूटा, 25 एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नहर में पानी छोड़ने से रजवाहा टूटा, 25 एकड़ फसल जलमग्न
विज्ञापन
- बांसगांव तहसील के चइतरा खड़हादेउर, जिगिना भियांव और फुलहर खुर्द का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसगांव। तहसील क्षेत्र में नहर का रजवाहा टूटने से चइतरा खड़हादेउर, जिगिना भियांव और फुलहर खुर्द गांवों में करीब 25 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
प्रभावित किसान अजय कुमार मिश्र, मयंक मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, दुर्विजय नाथ मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्र, सुनील मिश्रा और राम गणेश पासवान का आरोप है कि नहर खंड से संपर्क करने के बावजूद कोई सहायता नहीं मिली। कुछ समय बाद विभागीय अधिकारियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल की सिंचाई पूरी हो चुकी थी और खेतों में खाद भी डाली जा चुकी थी। जब पानी की आवश्यकता नहीं थी, उसी समय नहर खंड की ओर से पानी छोड़ दिया गया। खेतों में पानी भर जाने से फसल बर्बाद हो गई है।
फुलहर खुर्द गांव के किसानों ने भी बताया कि रजवाहा टूटने से कई एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं। ग्राम प्रधान हरितोष पांडेय ने इस संबंध में एसडीएम बांसगांव को सूचना दे दी है। वहीं, जिगिना भियांव के प्रधान भवेश कुमार मिश्रा ग्रामीणों के साथ मौके पर मौजूद रहकर नहर का पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। नहर खंड के अधिकारी अशोक कुमार गौड़ ने बताया कि विभाग को सूचना दे दी गई है और जल्द से जल्द पानी बंद कराया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि रजवाहा टूटने से 20 से 25 एकड़ फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल राहत, मुआवजा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -
नहर में पानी का दबाव बढ़ने से टूटा रजवाहा
कौड़ीराम। क्षेत्र के गिरधरपुर में सरयू नहर में पानी का दबाव बढ़ने से रजवाहा टूट गया। इससे गेहूं सहित रबी की करीब आठ से दस एकड़ फसल जलमग्न हो गई।
रजवाहा का पानी गिरधरपुर चौबे, गिरधरपुर दुबौलिया, मझवां पड़पुरवा सहित आसपास के गांवों के खेतों में फैल गया। खेतों में पानी भरने की जानकारी होते ही किसानों में हड़कंप मच गया। फसल बर्बाद होने की आशंका से किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दी। किसानों ने बताया कि नहर टूटने के कारण आठ से दस एकड़ रबी की फसल को भारी क्षति हुई है। इस संबंध में तहसीलदार बांसगांव सुशील कुमार भारती ने बताया कि नहर खंड को सूचना दे दी गई है और आवश्यक बचाव कार्य शीघ्र कराया जाएगा। संवाद