{"_id":"69e2a59f075d19d1860afa20","slug":"the-bridge-will-provide-direct-connectivity-between-the-two-parts-of-the-planetarium-area-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1293180-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामगढ़ताल पर डबल लेन पुल तैयार, लोकार्पण से पहले जलकुंभी की सफाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामगढ़ताल पर डबल लेन पुल तैयार, लोकार्पण से पहले जलकुंभी की सफाई तेज
विज्ञापन
- पुल के बन जाने से तारामंडल क्षेत्र के दो हिस्सों के बीच होगा सीधा संपर्क
गोरखपुर। रामगढ़ताल की वाटर बॉडी पर बन रहे डबल लेन पुल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) एक ओर जहां पुल की फिनिशिंग में जुटा है, वहीं लोकार्पण की तैयारियों के तहत ताल से जलकुंभी हटाने का अभियान भी तेज कर दिया गया है।
करीब 14.32 करोड़ रुपये की लागत से 112 मीटर लंबाई में तैयार हो रहा यह पुल इस माह के अंत तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। पुल और एप्रोच रोड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, साथ ही लाइटिंग का कार्य भी समाप्त हो गया है। वर्तमान में पाथवे बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
यह पुल प्राधिकरण उपाध्यक्ष आवास से योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे स्थित कार्पोरेट पार्क को गुरु गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पास वाली सड़क से जोड़ेगा। इसके शुरू होने से तारामंडल क्षेत्र के दो हिस्सों के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा। अभी लोगों को इन इलाकों के बीच आने-जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इस परियोजना से तारामंडल, वसुंधरा एन्क्लेव और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।