{"_id":"68cdb1360f827ed83708962e","slug":"the-bravery-of-the-youth-of-nagwan-prevented-the-incident-of-cattle-theft-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1076282-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगवां के युवकों की बहादुरी से बची मवेशी चोरी की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगवां के युवकों की बहादुरी से बची मवेशी चोरी की वारदात
विज्ञापन
सवांद न्यूज एजेंसी
गीडा। नगवां चौराहे पर बृहस्पतिवार रात युवकों की सतर्कता और बहादुरी से भैंस चोरी की घटना टल गई। ग्रामीणों ने रात में तस्करों के हाथ लगने से पहले भैसों को पकड़ लिया और सुबह प्रधान से बातचीत के बाद उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया।
नगवां निवासी सुरेंद्र मौर्य अपनी दुकान पर ही सोते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब पौने बारह बजे कुत्तों के भौंकने पर उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो सात-आठ भैंसें सड़क पर जैतपुर की ओर जा रही थीं। शंका होने पर उन्होंने गांव के अन्य युवकों को बुलाया। सभी ने मिलकर भैसों को रोका और पकड़ लिया। इसी दौरान कुछ दूरी पर खड़े चार-पांच संदिग्ध लोग पास खड़ी स्कार्पियो में बैठकर मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भैसों को सुरक्षित बांध लिया गया। ग्रामीणों को आशंका थी कि पशु तस्कर भैसों को चोरी कर ले जा रहे थे। सुबह जब घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर फैली तो खजनी थाना क्षेत्र के लमती गांव से कुछ लोग पहुंचे और भैसों पर अपना दावा किया। ग्राम प्रधान भगवान सिंह ने सत्यापन के बाद भैसों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया। भैंस मालिकों ने युवकों की बहादुरी से प्रसन्न होकर उन्हें तीन हजार रुपये का नकद इनाम दिया। इस कार्य में विनोद पाल, निखिल गौड़, धीरेंद्र मौर्य, अभिनंदन, शाहबाज खान, अभिषेक, किस्मत अली, अमित कुमार समेत कई युवक शामिल रहे।