फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The body of a youth missing for four days was found near a petrol pump.

Gorakhpur News: चार दिन से लापता युवक की पेट्रोल पंप के पास मिली लाश

Sun, 03 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 03 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth missing for four days was found near a petrol pump.
- गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास की घटना
विज्ञापन


भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के लेहनी टोला स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह युवक का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव की पहचान गुलरिहा के डुमरी नंबर दो लेहनी टोला निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई। जो शराब का लती था। वह चार दिनों से लापता था।
डुमरी नंबर दो लेहनी टोला निवासी प्रदीप कुमार मजदूरी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह बीते बुधवार को घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा। परिवार ने सोचा कि वह किसी परिचित के यहां या बरात में गया होगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह टहलने निकले लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। जब वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो देखा कि एक युवक का शव कीचड़ में धंसा पड़ा है। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची गुलरिहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि प्रदीप तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार वह नशे का आदी भी था और मिलनसार स्वभाव का था। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होने का अनुमान है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शव के आसपास के हालात और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार चिलुआताल नदी के किनारे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed