{"_id":"69767db9bc8155367a061bd7","slug":"the-body-of-a-young-man-was-exhumed-from-his-grave-the-post-mortem-report-will-solve-the-mystery-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1209164-2026-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या की आशंका: कब्र से निकाला गया युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी गुत्थी- परिजनों का था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की आशंका: कब्र से निकाला गया युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी गुत्थी- परिजनों का था आरोप
Mon, 26 Jan 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:01 AM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि मामला महज दुर्घटना का नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है। शक गहराने पर परिजनों ने डीएम से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर शनिवार को नायब तहसीलदार जितेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी गगहा अंजुल चतुर्वेदी और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश बरनवाल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
कब्र से शव को बाहर निकाला गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गगहा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक दिलशाद (22) के शव को दफनाने के छह दिन बाद रविवार को कब्र से बाहर निकाला गया। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने और डीएम से गुहार लगाने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी। पुरसौली गांव का निवासी दिलशाद उर्फ डिल्लू 19 जनवरी की शाम बाइक से घर से निकला था। देर रात उसका शव गगहा-गजपुर मार्ग पर सड़क किनारे मिला।
विज्ञापन
पास ही उसकी बाइक भी गिरी पड़ी थी। शुरुआती तौर पर इसे सड़क दुर्घटना माना गया और गमजदा परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अगले दिन 20 जनवरी को शव को दफन कर दिया। अगले ही दिन दिलशाद के मामा और अन्य रिश्तेदारों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि मामला महज दुर्घटना का नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है। शक गहराने पर परिजनों ने डीएम से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर शनिवार को नायब तहसीलदार जितेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी गगहा अंजुल चतुर्वेदी और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश बरनवाल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस बल की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। इस संबंध में थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।