{"_id":"6aa1c71f6381b498db0892ac","slug":"the-audience-was-overcome-with-emotion-upon-hearing-the-story-of-the-birth-of-maryada-purushottam-ram-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1446135-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता
विज्ञापन
विज्ञापन
- राम जन्मोत्सव पर भक्तों ने लगाए जयकारे, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब
-तारामंडल के निजी रिजार्ट में हो रही राम कथा
गोरखपुर। तारामंडल के निजी रिजार्ट में हो रही राम कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के जन्म का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राम जन्म की कथा का वर्णन सुनकर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा स्थल पर जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल बना रहा।
कथा के दौरान आचार्य विजय कौशल ने राम जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने भगवान राम के आदर्शों और मर्यादाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। राम जन्म का प्रसंग आते ही श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ जयकारे लगाए। चतुर्थ दिवस के मुख्य यजमान व्यापारिक कल्याण बोर्ड के दर्जा प्राप्त मंत्री पुष्पदंत जैन, सुनील कुमार श्रीवास्तव और मनजीत कुमार श्रीवास्तव बाबू रहे।
कथा में आचार्य अभिषेक मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, शिवम मिश्रा, प्रशांत श्रीवास्तव, हिमांशु मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, सर्वेश दुबे, गोलू सिंह, अवधेश चंद, उपमन्यु त्रिपाठी उर्फ निप्पू तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।