फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The audience was mesmerized after hearing Shri Ram-Kevat dialogue.

Gorakhpur News: श्रीराम-केवट संवाद सुन मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Tue, 17 Oct 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 17 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The audience was mesmerized after hearing Shri Ram-Kevat dialogue.
आर्यनगर की रामलीला में हुआ श्रीराम-केवट संवाद का मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। श्री रामलीला समिति आर्यनगर की ओर से मानसरोवर रामलीला मैदान पर चल रही रामलीला के पांचवें दिन कलाकारों ने केवट संवाद व दशरथ मरण का मंचन किया। इस दौरान केवट और श्रीराम का संवाद सुन दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
रामलीला मंडली के कलाकारों ने मंचन से दिखाया कि श्रीराम नदी पार करने के लिए केवट से आग्रह करते हैं कि वह उन्हें नदी पार कर दे इस पर केवट कहता है कि मैं आपका पैर धोए बिना नाव पर नहीं चढ़ने दूंगा क्योंकि, मेरी नाव स्त्री बन जाएगी आपके पैरों में जादू है फिर राम के पर को खूब अच्छे तरीके से धुलता है और राम, लक्ष्मण व सीता को नाव में बैठा कर नदी पार कराता है। श्री राम केवट को गले लगते हैं केवट अपने आप को धन्य महसूस करता है। दूसरी तरफ राजा दशरथ की मूर्छा टूटती है और राजा दशरथ श्रवण कुमार के माता द्वारा दिए गए श्राप के बारे में सोचते हैं और पूरी घटना को सोचते हुए प्राण त्याग देते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डाॅ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता रहे, पुष्पदंत जैंन, राजीव रंजन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दीप अग्रवाल, सुधीर जैन, शाश्वत अग्रवाल पियूष, अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

कलाकारों ने किया भरत के खड़ाऊ लेकर लौटने का मंचन
गोरखपुर। श्री श्री रामलीला कमेटी बर्डघाट में मंगलवार को श्रीराम का निषाद राज केवट का संवाद, दशरथ मरण, भरत कैकेई संवाद और भरतजी का चित्रकूट से खड़ाऊं लेकर लौटने का मंचन कलाकारों ने किया। मंचन से पूर्व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने प्रभु श्रीराम की आरती उतार रामलीला की शुरुआत कराई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गणेश वर्मा, उपाध्यक्ष अनिल बर्नवाल, महामंत्री हरिद्वार वर्मा, कन्हैया वर्मा, अनुराग मझवार, मृणाल बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed