फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The anger of the youth will become a revolution and bring change: Abhishek

नौजवानों का गुस्सा इन्कलाब बनकर लाएगा बदलाव : अभिषेक

Mon, 25 Sep 2023 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 25 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
The anger of the youth will become a revolution and bring change: Abhishek
भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जारी रहेगी सपा की लड़ाई
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली है साइकिल यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में निकली सपा की साइकिल यात्रा रविवार को पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से होते हुए शहर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। नौजवानों का गुस्सा इन्कलाब बनकर बदलाव लाएगा।
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। यह यात्रा लोगों को जगाने और इस सरकार को हटाने, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए निकली है। डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज के दाम बढ़ने से फसल की लागत बढ़ गई है। भवन निर्माण सामग्री ईंट, मौरंग, बालू आदि पर 18 फीसदी जीएसटी लगने से मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं। दवा और जांच महंगी हो गई है। कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

सपा नेता ने काली मंदिर के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा फिर आंबेडकर चौराहे पर बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर पैडलेगंज स्थित सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका काफिला मोहद्दीपुर होते ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र फिर चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्रजेश कुमार गौतम, मनुरोजन यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, विजय बहादुर यादव, रामनाथ यादव, अमरेंद्र निषाद, मुन्नीलाल यादव, नीरज शाही, अखिलेश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed