{"_id":"6965481c2522ba5f46034991","slug":"the-administration-will-write-a-letter-to-ban-khesari-dal-in-bihar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1195815-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खेसारी दाल को बिहार में प्रतिबंधित करने के लिए प्रशासन लिखेगा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खेसारी दाल को बिहार में प्रतिबंधित करने के लिए प्रशासन लिखेगा पत्र
विज्ञापन
गोरखपुर। पर्यटन भवन स्थित कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जनपद स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में खेसारी दाल का मुद्दा उठा। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पत्र लिखने का निर्णय लिया गया कि पड़ोसी राज्यों में भी खेसारी दाल की बिक्री प्रतिबंधित की जाए। इसके साथ ही फल मंडी में रसायन से फलों को पकाने के मामले में एक बार नियमित जांच होने एवं गोलघर में चटोरी गली को क्लीन स्ट्रीट फूड हब बनाने के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक में व्यापारियों ने खेसारी दाल का मुद्दा उठाया तो इसके इस्तेमाल के मामले में एफएसएसएआई को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया कि मप्र और बिहार में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खेसारी दाल प्रतिबंधित नहीं है। इस कारण उप्र में भी इसकी बिक्री पर रोक लगाने में पूरी तरह सफलता नहीं मिल रही है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जबकि अब तक 2508 निरीक्षण कर 693 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए हैं, जिनमें 350 नमूने अधोमानक पाए गए, जबिक 298 केस दायर किए गए हैं। इसके साथ ही ईट राइट स्कूल एवं ईट राइट कैंपस पर विस्तार से चर्चा की गई।