फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accused said, I was fed up with the discrimination; at least in jail, I get two square meals a day

Gorakhpur News: आरोपी बोला-भेदभाव से आ चुका था तंग, जेल में दो वक्त की रोटी तो मिलेगी

Tue, 23 Jun 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The accused said, I was fed up with the discrimination; at least in jail, I get two square meals a day
गोरखपुर। बांसगांव में अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के आरोपी बाल अपचारी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह घर में भेदभाव से तंग आ गया था। उसे ठीक से भोजन तक नहीं मिलता था। कपड़े खरीदने तक के पैसे नहीं मिलते थे। अब जेल में कम से कम दो वक्त की रोटी तो मिलेगी।
विज्ञापन

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि आरोपी बाल अपचारी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि घर का माहौल उसके लिए ठीक नहीं था। पांचवीं तक वह पढ़ने में काफी अच्छा था लेकिन उसके बाद उसे पढ़ने नहीं दिया गया। किसी तरह मजदूरी करके उसने अपनी फीस दी और नौवीं तक पढ़ाई की। इसके बाद दसवीं में वह फेल हो गया। आरोपी ने बताया कि वह अक्सर घर में कहता भी था कि उसके साथ गलत हो रहा है लेकिन कोई सुनता नहीं था। केवल बड़े भाई की ही सुनी जाती थी।
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि पिछले दो दिन से भी उसको भोजन नहीं मिला था। मोबाइल फोन रिचार्ज के लिए भी रुपये बहन से लेने पड़ते थे। इन्हीं सब चीजों से तंग आकर उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी छत पर जाकर बैठ गया था। वहां पिता ने कुंडी लगा दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

दो महीने पहले की थी शिकायत, हिस्से के लिए मार डाला
पिता हरिलाल गुप्ता ने बताया कि वह कैंसर पीड़ित हैं और पत्नी हार्ट की मरीज हैं। बड़ा बेटा अंडे और पान की दुकान लगाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। साथ ही उनका इलाज भी करवाता था। छोटा बेटा नौंवी की पढ़ाई करने के बाद घर पर रहने लगा। वह व्यवसाय करने के लिए अक्सर रुपये की मांग करता था। उन्होंने जब रुपये देने में असमर्थता जताई तो उनके और भाई के साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था। दो महीने पहले उन्होंने छोटे बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। पिता का आरोप है कि वह पूरी जायदाद लेना चाहता था। इसीलिए उसने भाई को मार डाला। उनका एक मकान है जिसमें उनका और बड़े भाई का परिवार रहता है। खेती सिर्फ एक बीघा है।

12 साल बाद हुआ था बेटा
ग्रामीणों का कहना है कि अमित और रंजना की शादी 16 साल पहले हुई थी। शादी के काफी दिनों तक बच्चे नहीं होने के कारण पति-पत्नी ने लड़की को गोद लिया था। इसके छह साल बाद दंपती को बेटा हुआ था। आरोपी ने उसे भी मार डाला।

बाबू को छोड़ने के लिए कहा लेकिन उसे भी मार डाला...
वारदात की चश्मदीद मासूम ने पुलिस को बताया कि रात में वह, बाबू, मम्मी और पापा खाना खाकर रात में कमरे में सोने चले गए थे। रात में दरवाजा खुला था। उसी दौरान चाचा गंडासा लेकर आए और पापा के गर्दन पर वार कर दिया। उसके बाद मम्मी को भी मार डाला। यह देख वह रोने लगी। वह बाबू की तरफ गया। उसने बाबू को छोड़ने के लिए कहा लेकिन उसको भी मार दिया। इसके बाद उसे भी जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। चाचा के जाने के बाद उसने बाबा-दादी को पूरा घटनाक्रम बताया।


घर से 200 मीटर की दूरी पर मिलती है कच्ची शराब
पिता ने बताया कि छोटा बेटा सिगरेट और शराब का आदी था। घर से थोड़ी दूर स्थित डिग्री काॅलेज के सामने ही कच्ची शराब मिलती है। शराबियों द्वारा परिवार से पैसा मांगने के लिए उकसाया जाता था। नशे की वजह से ही वह परिवार में आए दिन विवाद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed