फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accused in the firing on the BJP leader had formed the '302 Gang' in the fire of revenge.

Gorakhpur News: भाजपा नेता पर फायरिंग के आरोपियों ने बदले की आग में बनाया था ‘302 गैंग’

Sat, 07 Feb 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The accused in the firing on the BJP leader had formed the '302 Gang' in the fire of revenge.
गगहा (गोरखपुर)। गगहा इलाके में भाजपा नेता एवं इंटर कॉलेज के प्रबंधक राधामोहन सिंह पर हुए जानलेवा हमले की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावर केवल स्थानीय दबंग ही नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह ‘302 गैंग’ के गुर्गे थे, जो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थे। आरोपियों ने इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना गिरोह बना रखा था। इस गिरोह के गुर्गे अपने नाम के आगे ‘302’ जोड़ते थे और रील व पोस्ट के माध्यम से खुलेआम धमकियां देते थे। हमले से पहले ही उन्होंने राधामोहन सिंह को अंजाम भुगतने की धमकी देने वाली कई पोस्ट और वीडियो साझा किए थे।
विज्ञापन

हमले की जड़ें अक्तूबर 2023 की एक घटना से जुड़ी हैं। आरोप है कि आरोपियों ने राधामोहन सिंह के इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी। शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को जेल भेजा था। जेल से रिहा होने के बाद से ही वे बदला लेने की फिराक में थे और लगातार राधामोहन सिंह की रेकी कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ‘302 गैंग’ न केवल दबंगई, बल्कि अवैध गतिविधियों में भी संलिप्त था। राधामोहन सिंह ने बताया कि उन्हें पहले से ही अपनी जान को खतरे का अंदेशा था और उन्होंने पुलिस को रेकी की जानकारी भी दी थी लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने इस मामले में ऋषिकेश यादव, अभिषेक पासवान, अनुज उर्फ गुल्ली साहनी और मनीष यादव समेत अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल की भी गहन जांच कर रही है, ताकि ‘302 गैंग’ के अन्य गुर्गों और असलहा नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन


आज अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज
ऑपरेशन के बाद राधामोहन सिंह को मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के वार्ड नंबर दो, बेड नंबर 48 में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत अब खतरे से बाहर है और शनिवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। दिनभर उन्हें देखने के लिए वार्ड में लोगों की भीड़ लगी रही। भाजपा नेता ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- दिनेश कुमार पुरी, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed