{"_id":"69d57616f2ab3f002609f959","slug":"the-accused-has-been-to-jail-before-and-was-identified-through-cctv-footage-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1282475-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खुद को दरोगा बताकर रोक, बैग छीना और फरार हो गया- आरोपी सफाईकर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खुद को दरोगा बताकर रोक, बैग छीना और फरार हो गया- आरोपी सफाईकर्मी गिरफ्तार
Wed, 08 Apr 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:54 AM IST
सार
खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सिकरी निवासी रामसती ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड जनरल मैनेजर के पत्रवाहक ने छह अप्रैल की सुबह 10.45 बजे रेलवे जीएम ऑफिस के सामने स्थित एसबीआई से 20 हजार रुपये निकाले थे। रुपये बैग में रखकर वे पैदल जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
कैंट इलाके के जीएम ऑफिस के पास रिटायर्ड जनरल मैनेजर के पत्रवाहक से रुपये रखा बैग छीनने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र से दबोच लिया। आरोपी नगर निगम में सफाईकर्मी है और पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से बैग और उसमें रखा 20 हजार रुपये बरामद किया। आरोपी की पहचान गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी विक्की बांसफोड़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सिकरी निवासी रामसती ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड जनरल मैनेजर के पत्रवाहक ने छह अप्रैल की सुबह 10.45 बजे रेलवे जीएम ऑफिस के सामने स्थित एसबीआई से 20 हजार रुपये निकाले थे। रुपये बैग में रखकर वे पैदल जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी गेट के पास पीछे से एक शख्स आया और खुद को दरोगा बताते हुए चेकिंग के नाम पर बैग छीन लिया और भाग निकला। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। कैंट पुलिस ने जांच पड़ताल कर प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान हुई। रेलवे चौकी इंचार्ज अमित चौबे की टीम ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुका है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपराध कबूल किया और माफी मांगी। बरामद 20 हजार रुपये को पुलिस ने सुरक्षित कर लिया है।