{"_id":"618e140587ea317d454f0930","slug":"tgt-documents-selected-candidates-will-be-scrutinized","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी: चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच, डीआईओएस ने जांच समिति का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी: चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच, डीआईओएस ने जांच समिति का किया गठन
Fri, 12 Nov 2021 12:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:43 PM IST
सार
डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच समिति के समक्ष शैक्षिक अर्हता की जांच के लिए विषयवार तिथि निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज की ओर से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) विषय के चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षिक अर्हता की जांच पहले ही होगी। इसके बाद ही आवंटित संस्था का नियुक्तिपत्र जारी कर कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। बोर्ड के निर्देश पर डीआईओएस ने गोरखपुर जिले में जांच समिति का गठन और सत्यापन की विषयवार तिथि को निर्धारित कर दिया है।
डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच समिति के समक्ष शैक्षिक अर्हता की जांच के लिए विषयवार तिथि निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत 16 नवंबर को हिंदी, गृह विज्ञान, कला, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, गणित एवं वाणिज्य, 17 नवंबर को अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, उर्दू एवं कृषि, 22 नवंबर को गत 16 नवंबर को साक्षात्कार से छूटे अभ्यर्थियों तथा 23 नवंबर को 17 नवंबर को साक्षात्कार से छूटे अभ्यर्थियों के शैक्षिक अर्हता की जांच की जाएगी।