फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Textile merchant accused of taking 1.31 crore and issuing threats.

Gorakhpur News: कपड़ा कारोबारी पर 1.31 करोड़ रुपये लेने और धमकी देने का आरोप

Tue, 15 Sep 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 15 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Textile merchant accused of taking 1.31 crore and issuing threats.
बेलीपार (गोरखपुर)। बेलीपार बाजार स्थित शर्मा वस्त्रालय के संचालक चंद्रकेश शर्मा पर दुकान का विस्तार करने के नाम पर चार लोगों से करीब 1.31 करोड़ रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो नौसड़ स्थित मकान देने का आश्वासन पूरा किया गया और न ही रुपये लौटाए गए। चेक बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गया। मामले में बेलीपार पुलिस ने चंद्रकेश शर्मा, उसके भाई जितेंद्र शर्मा, पत्नी पूजा देवी, मां लक्ष्मीना देवी, भतीजे शुभम शर्मा, विनित शर्मा और विनय शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बिस्टौली खुर्द निवासी सत्यवान यादव ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि शर्मा वस्त्रालय की दुकान छोटी होने के कारण उसके ऊपर का फ्लोर बढ़ाने के लिए चंद्रकेश व जितेंद्र ने रुपये मांगे थे। इसके बाद सत्यवान से 35 लाख, जयप्रकाश पांडेय से 19.25 लाख, अंगद यादव से 64 लाख और नरेंद्र यादव से 12.75 लाख रुपये अलग-अलग तिथियों में बैंक के माध्यम से लिए गए। इसके बदले शर्मा वस्त्रालय के नाम से चेक दिए गए और नौसड़ बाजार स्थित मकान बेचने की बात कही गई।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, काफी समय बीतने के बाद भी न मकान दिया गया और न रुपये लौटाए गए। चेक बैंक में लगाने पर खाते में पर्याप्त रकम नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद चारों लोग रुपये मांगने चंद्रकेश और जितेंद्र के घर पहुंचे तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में चंद्रकेश को बाहर भेज दिया गया और दुकान पर उसकी पत्नी व भतीजों को बैठा दिया गया। दोबारा रुपये मांगने पहुंचने पर जितेंद्र ने चंद्रकेश का फर्जी अपहरण कराने और सभी को प्राथमिकी दर्ज करा जेल भिजवाने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि नरेंद्र यादव की पत्नी कैंसर से पीड़ित हैं, जिससे इलाज में भी काफी खर्च हो रहा है।

एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed