फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Terracotta will be sold on e-commerce platforms like Amazon Flipkart

खुशखबर: अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिकेगा टेराकोटा, तैयार किया गया पोर्टल

Fri, 09 Oct 2020 01:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Terracotta will be sold on e-commerce platforms like Amazon Flipkart
गोरखनाथ स्थित उद्योग कार्यालय में टेराकोटा के उत्पाद का अवलोकन करते संयुक्त आयुक्त उद्योग आशुतोष त्रिपाठी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

देश में फैले कोरोना महामारी के बीच गोरखपुर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। अब बिजनेस के बदलते ट्रेंड को देखते हुए सरकार ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल उत्पादों को अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स शॉपिंग पोर्टल ओटीओपी मार्ट डॉट कॉम (otopmart.com) पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे ओडीओपी में शामिल उत्पादों को वैश्विक बाजार मिल जाएगा।

विज्ञापन


इसमें फैडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) का भी सहयोग मिल रहा है। फिक्की न सिर्फ इन उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी सहयोग दे रहा है, बल्कि इन उत्पादों को बेहतर ढंग से मार्केटिंग भी कर रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को अभिषेक शाही के नेतृत्व में फिक्की की टीम ने गोरखपुर और बस्ती मंडल के तमाम उत्पादों का फोटो कैटलॉग तैयार करने के लिए फोटोग्राफी की। अभिषेक शाही ने बताया कि इन फोटो को अत्यंत ही हाई रेजुलेशन कैमरे से तैयार किया गया है। इसका फायदा यह होगा कि अगर कहीं भी इनका ऑनलाइन प्रदर्शित करने की आवश्यकता पड़ेगी तो इसकी गुणवत्ता में कमी नहीं रहेगी। यह अत्यंत ही आकर्षक दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

टेराकोटा की बढ़ रही है डिमांड

दरअसल बाजार के बदलते ट्रेंड की वजह से अब यह समय की मांग बढ़ गई है। इसी वजह से अब गोरखपुर बस्ती मंडल के भी सभी उत्पादों को ऑनलाइन ई-कामर्स पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग आशुतोष त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग आरके शर्मा, ईएंडवाई टीम ओडीओपी के नोडल अधिकारी अनुरूप शाटले समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त उद्योग आरके शर्मा ने कहा कि 15 अक्टूबर से इस ई-कॉमर्स पोर्टल की भी शुरुआत हो रही है। इससे वर्चुअल तरीके से आयोजित इस मेले में गोरखपुर बस्ती मंडल के सभी जिलों के ओडीओपी के शिल्पकारों को अपने उत्पादों को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। ओडीओपी उत्पादों के जरिए इससे जुड़े शिल्पकारों के जीवन को और बेहतर बनाने के मुख्यमंत्री के प्रयास में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इससे शिल्पकारों को एक बेहतर प्लेटफार्म मिल जाएगा।

जिला               ओडीओपी
गोरखपुर            टेराकोटा
देवरिया             डेकोरेटिव आईटम
कुशीनगर           केले के पेड़ के रेशे से बने उत्पाद
महराजगंज         फर्नीचर
सिद्धार्थनगर        काला नमक
बस्ती              वुड क्राफ्ट
संतकबीर नगर    ब्रास मेटल उत्पाद

15 से 20 अक्तूबर तक आयोजित होगा वर्चुअल मेला
एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने 15 से 20 अक्तूबर तक प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस क्रम में गोरखपुर की माटी कला टेराकोटा से जुड़े शिल्पकारों के अलावा गोरखपुर बस्ती मंडल के सभी ओडीओपी के शिल्पकार अपने अपने उत्पादों के साथ इस मेले में वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed