फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Terracotta rakhis will make Raksha bandhan special

Raksha Bandhan: इस रक्षा बंधन को खास बनाएंगी टेराकोटा की राखियां, लगाई जाएगी प्रदर्शनी

Thu, 14 Jul 2022 04:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Jul 2022 04:10 PM IST
सार

दिल्ली की डॉ. भावना अग्रवाल ने टेराकोटा का उत्पाद बनाने वाली महिलाओं को डिजाइन दी और बड़े पैमाने पर राखियां बनवाई हैं। डॉ. भावना का कहना है कि घर में रखी टेराकोटा की मूर्तियों की खूबसूरती को खूब सराहना मिली।

विज्ञापन
Terracotta rakhis will make Raksha bandhan special
टेराकोटा की राखियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक जिला एक उत्पाद की अनूठी माटी कला टेराकोटा की राखियां इस रक्षाबंधन को खास बनाएंगी। अच्छी बनावट और रंगत वाली ये राखियां बनकर तैयार हैं। 15 जुलाई को प्रदर्शनी लगेगी। यहां मिट्टी से बनी इन रंग-बिरंगी राखियों की खरीदारी भी की जा सकेगी।   

विज्ञापन


दिल्ली की डॉ. भावना अग्रवाल ने टेराकोटा का उत्पाद बनाने वाली महिलाओं को डिजाइन दी और बड़े पैमाने पर राखियां बनवाई हैं। डॉ. भावना का कहना है कि घर में रखी टेराकोटा की मूर्तियों की खूबसूरती को खूब सराहना मिली। इससे मनोबल बढ़ा और राखियां बनवाने का फैसला किया।
विज्ञापन


डॉ. भावना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पांच साल पहले तक उपेक्षित रही गोरखपुर की इस माटी कला को विशेष पहचान दी। इससे रोजगार बढ़ा है। सरकार ने ब्रांडिंग का दायरा अंतरराष्ट्रीय कर दिया। लिहाजा, पारंपरिक शिल्प में नवाचार की झड़ी लग गई। अब भाइयों की कलाई पर सजने के लिए राखियां भी तैयार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गहने भी पसंद किए जा रहे

टेराकोटा मिट्टी के आकर्षक गहने भी पसंद किए जा रहे हैं। इस शिल्प से बने नेकलेस, झुमका, बाली, कंगन की मांग बढ़ रही है। नए ऑर्डर की कई महीनों की वेटिंग है।

सीएफसी से मिलेगी नई राह
कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) के जरिए टेराकोटा की ब्रांडिंग को और मजबूत किया जा रहा है। गोरखपुर में ही दो सीएफसी बनाए जा रहे हैं। इससे टेराकोटा शिल्पियों को एक ही छत के नीचे गुणवत्ता जांच, प्रशिक्षण समेत सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी। टेराकोटा के बाजार का और भी विस्तार होगा। योगी सरकार के प्रयासों से टेराकोटा उत्पाद कई ई कॉमर्स प्लेटफार्म पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed