{"_id":"5f53aa6a8ebc3e45aa75dabb","slug":"tenth-accused-arrested-in-mother-son-murder-case-at-gagaha-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर केस: मां-बेटे हत्याकांड में दसवां आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर केस: मां-बेटे हत्याकांड में दसवां आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Sat, 05 Sep 2020 08:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Sep 2020 08:41 PM IST
सार
- गगहा इलाके में महुआ पेड़ के विवाद में हुई थी मां-बेटे की हत्या
- नामजद 9 आरोपितों को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के पोखरी गांव में महुआ के पेड़ को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद के बीच ही हेमलता और उसके बेटे हर्ष की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में शामिल दसवें आरोपी रामानंद शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को पोखरी गांव के अरविंद दुबे और उनके भाई राजेश के बीच एक महुआ के पेड़ को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्ष के लोग थाने गए थे कि इसी बीच राजेश पक्ष के लोगों ने अरविंद के घर पर धावा बोल दिया और पिटाई कर उनकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर नौ आरोपितों को जेल भेज दिया था लेकिन एक आरोपित रामानंद फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन