फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tender process begins for railway line from Maharajganj to Anandnagar

Gorakhpur News: आनंदनगर-घुघनी रेल लाइन निर्माण में आई तेजी, मिट्टी भराई के साथ पुल निर्माण प्रगति पर

Tue, 24 Mar 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Tender process begins for railway line from Maharajganj to Anandnagar
- महराजगंज से आनंदनगर तक रेल लाइन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन


गोरखपुर। आनंदनगर-घुघनी नई रेल लाइन निर्माण परियोजना में घुघनी से महराजगंज तक टेंडर अवार्ड होने के बाद अब द्वितीय चरण के तहत महराजगंज से आनंदनगर तक के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा आनंदनगर यार्ड के रिमॉडलिंग कार्य के लिए भी प्रक्रिया जारी है।

आनंदनगर-घुघनी नई रेल लाइन निर्माण परियोजना के लिए आवश्यक भूमि 244 हेक्टेयर अधिगृहीत की जा चुकी है। इस नई रेल लाइन की कुल लंबाई 51.3 किमी है। इसके मध्य एक महत्वपूर्ण पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिसमें से 20,000 घनमीटर मिट्टी का कार्य पूरा हो चुका है। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आनंदनगर-घुघनी नई लाइन परियोजना के अंतर्गत 25 बड़े पुल बनाए जाएंगे, जिन पर काम प्रगति पर है। इस परियोजना में 8 छोटे पुल, 44 सड़क अंडरपास और सीमित ऊँचाई वाले सब-वे भी बनाए जाएंगे, जिनमें छह पर काम चल रहा है। वहीं, आनंदनगर स्टेशन यार्ड और महराजगंज स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। वर्तमान में गोंडा से पनियहवा होते हुए आनंदनगर, गोरखपुर, गोरखपुर कैंट और घुघनी तक कुल दूरी 307 किमी है। इस नई रेल लाइन के बन जाने पर यह दूरी 42 किमी कम होकर 265 किमी रह जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed