फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ten corona positive got in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 218

Tue, 27 Oct 2020 04:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Oct 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
ten corona positive got in siddharthnagar
Corona - फोटो : PTI

सिद्धार्थनगर में 10 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3695 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3433 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 218 का इलाज चल रहा है। संक्रमण से अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। आए दिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक बर्डपुर ब्लॉक के महुरवा गायघाट गांव में तीन और सुल्तानपुर गांव एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन


नौगढ़ ब्लॉक के थरौली, भीमापार और धरकुरिया गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। लोटन के करमी और लुकाहा गांव में एक-एक संक्रमित मिले हैं। एक अन्य संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं, उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आने वालों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed