{"_id":"62f9ee38ab771a7fe128030a","slug":"ten-accused-of-theft-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में चोरी के दस आरोपी गिरफ्तार, तिवारीपुर, गोला, खजनी और गगहा पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में चोरी के दस आरोपी गिरफ्तार, तिवारीपुर, गोला, खजनी और गगहा पुलिस ने की कार्रवाई
Mon, 15 Aug 2022 12:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:26 PM IST
सार
गोला पुलिस ने नंबर प्लेट बदलकर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर 18 निवासी सरोज आलम, कौड़ीराम निवासी राजकुमार साहनी, राजू के रूप में हुई है। आरोपियों से चोरी की बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
गिरफ्तार। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के आरोप में दस लोगों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तिवारीपुर, गोला, खजनी व गगहा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा पुलिस ने चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने डीजल इंजन, दो पंपिंग सेट बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अगलहवा निवासी सलमान, कोटिया निवासी हरेराम, पड़यिनिया निवासी सूरज यादव व रुद्रपुर निवासी गुलाब चंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गोला पुलिस ने नंबर प्लेट बदलकर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर 18 निवासी सरोज आलम, कौड़ीराम निवासी राजकुमार साहनी, राजू के रूप में हुई है। आरोपियों से चोरी की बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
खजनी पुलिस ने चोरी के जेनरेटर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मिश्रौलिया निवासी सत्येंद्र और पिछौरा निवासी अंकुल प्रजापति के रूप में हुई है।
तिवारीपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सिद्धार्थनगर के नौगढ़ निवासी सद्दाम अंसारी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।