{"_id":"66270233af2efb186f030f29","slug":"temple-decorated-on-hanuman-janmotsav-there-will-be-crowd-of-devotees-today-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-534780-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हनुमान जन्मोत्सव पर सजे मंदिर, आज होगी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हनुमान जन्मोत्सव पर सजे मंदिर, आज होगी श्रद्धालुओं की भीड़
Tue, 23 Apr 2024 06:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो--
शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों की सफाई के साथ की गई सजावट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चैत्र पूर्णिमा पर मंगलवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव आस्था पूर्वक मनाया जाएगा। इस बार विशेष संयोग है कि संकटमोचन का जन्मोत्सव मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस कारण भक्तों में आस्था और उत्साह अधिक है। शहर के प्रमुख मंदिरों में सोमवार से ही तैयारी शुरू हो गई।
शहर में श्री हनुमान मंदिर बेतियाहाता, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर जटाशंकर एवं देवरिया बाईपास रोड स्थित मोचन हनुमान मंदिर, श्री हनुमान मंदिर लालडिग्गी में काफी संख्या में लोग दर्शन पूजन करेंगे। प्रमुख मंदिरों एवं परिसर की सफाई के साथ सजावट की गई है। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या के बाद मंदिर दुधिया रोशनी से नहा उठे।
इस विशेष संयोग में मनाए जा रहे जन्मोत्सव में शनि जन्य दोष से पीड़ित राशि के लोग धार्मिक अनुष्ठान भी कराएंगे। ज्योतिर्विद मनीष मोहन ने बताया कि संकटमोचन के जन्मोत्सव पर सुख समृद्धि से शनि की साढ़े साती से राहत के लिए लोग अनुष्ठान करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
51 किलो लड्डू का लगेगा भोग
श्रीहनुमान मंदिर बेतियाहाता में 1964 में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। सोमवार को मंदिर की सजावट की गई। मंगलवार सुबह 6:30 बजे से भक्त दर्शन पूजन करेंगे। मंदिर के महंत आचार्य राम नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शाम पांच बजे हनुमान जी को देसी घी से निर्मित 51 किलो लड्डू का भोग लगाया जाएगा।
दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर जटाशंकर में फूलों से सजावट की जा रही है। सोमवार सुबह 10 बजे से अखंड हरि कीर्तन शुरू हो गया। पुजारी अरविंद गिरी ने बताया कि दर्शन व आरती में शामिल होने वाले भक्तों के लिए सुविधा का ध्यान दिया जा रहा है।
इसी प्रकार देवरिया बाईपास रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सजावट की जा रही है। आचार्य त्रियुगी नारायण पांडेय ने बताया कि 25 साल पहले संकटमोचन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।
-- -- -