फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Temperatures are expected to hover around 40 degrees for a week.

Gorakhpur News: उमस और तापमान ने किया बेहाल, बारिश का इंतजार

Sat, 20 Jun 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Temperatures are expected to hover around 40 degrees for a week.
गोरखपुर। राहत की बारिश का इंतजार लगातार बढ़ रहा है। लू जैसे हालात और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बिहार में ठहरे मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने में अभी एक हफ्ते का समय लग सकता है। ऐसे में दिन के साथ ही रात की गर्मी भी बेचैन करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी भीषण गर्मी पड़ी। तापमान एक दिन पहले की तुलना में कम रहा लेकिन गर्मी अधिक महसूस की गई। अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी न्यूनतम तापमान भी राहत नहीं दे पा रहा। आर्द्रता अधिकतम 84 व न्यूनतम 51 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग की ओर से 25 जून तक जारी अनुमान में राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। यानी इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक हफ्ते तक अच्छी बारिश के आसार नहीं दिख रहे। बिहार में मानसूनी हवा की गति कमजोर पड़ने की वजह से यह स्थिति आई है। अनुमान है कि 27 जून तक मानसून यहां पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से निकलते ही सूखने लगा हलक
शुक्रवार को सुबह से ही गर्मी सताती रही। दोपहर में हालात ऐसे बन गए कि घर से निकलते ही लोगों के हलक सूखने लगे। लोग जैसे-तैसे बेहाल हालत में अपने गंतव्य की ओर बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed