{"_id":"6573eaf26e4b6f1274079f83","slug":"temperature-dropped-by-one-degree-in-gorakhpur-during-the-day-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: बारिश के बाद मौसम में बदलाव, दिन में एक डिग्री कम हुआ तापमान... बढ़ गई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: बारिश के बाद मौसम में बदलाव, दिन में एक डिग्री कम हुआ तापमान... बढ़ गई ठंड
Sat, 09 Dec 2023 09:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 09 Dec 2023 09:50 AM IST
सार
मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 11 व 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान अभी अधिक बना हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि मौसम विभाग ने 11 व 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया था। दोपहर तक बूंदाबांदी के बाद आसमान में बादल छाए रहे लेकिन उसका असर रात में नहीं रहा। शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को दिन में भी हवा चलने से ठंड का अहसास होता रहा।
विज्ञापन
उधर, मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 11 व 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान जताया है हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना जताया है।
विज्ञापन