फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tell in 24 hours how many suspected dengue patients in gorakhpur

गोरखपुर: 24 घंटे में बता दें, डेंगू के कितने हैं संदिग्ध मरीज

Wed, 29 Sep 2021 03:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Sep 2021 03:28 PM IST
सार

सीएमओ के निर्देश, मरीजों की रैपिड जांच की रिपोर्ट दें निजी पैथालॉजी, स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों की निशुल्क एलाइजा जांच कराएगा।

विज्ञापन
Tell in 24 hours how many suspected dengue patients in gorakhpur
डेंगू वार्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर सीएमओ ने निजी पैथालॉजी को निर्देश दिए हैं कि वे डेंगू के लिहाज से मरीजों की रैपिड जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट दें। जिससे स्वास्थ्य विभाग ऐसे मरीजों की निशुल्क एलाइजा जांच करा सके और उनमें बीमारी होने की पुष्टि होने पर बचाव के कारगर उपाय किए जा सकें।

विज्ञापन


निजी पैथालॉजी और अस्पतालों में रैपिड किट से डेंगू की जांच प्रतिदिन करीब 800 से एक हजार के बीच हो रही है। लेकिन इन लोगों की एलाइजा जांच नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से डेंगू की सही जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं हो पा रही है। इसके मद्देनजर सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), नर्सिंगहोम एसोसिएशन और पैथालॉजी एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को पत्र भी लिखा है। उन्होंने रैपिड जांच की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर स्वास्थ्य विभाग को देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


प्रतिदिन रैपिड कार्ड से 800 से 1000 के बीच डेंगू की जांच की जा रही है। इस जांच में प्रतिदिन 30 से 40 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। लेकिन यह मरीज डेंगू के कं फर्म करने के लिए एलाइजा जांच से पीछे हट रहे हैं। निजी पैथालॉजी में रैपिड कार्ड से जांच के लिए मरीजों को 800 रुपये देने पड़ रहे हैं। जबकि एलाइजा जांच के लिए दो हजार लग रहे हैं। इसकी वजह से लोग जांच से पीछे हट जा रहे हैं। यही वजह है कि सीएमओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए निर्देश दिया है कि रैपिड किट से डेंगू पॉजिटिव आने वाले मरीजों की सूचना 24 घंटे के अंदर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरडी व रेलवे अस्पताल दें सूचना

सीएमओ ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज और रेलवे अस्पताल अपने यहां भर्ती डेंगू मरीजों की सूचना नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर पत्राचार किया गया है। 24 घंटे के अंदर दोनों स्थानों से डेंगू के भर्ती मरीजों की सूचना मांगी गई है। जिससे की सही समय पर मरीजों की जानकारी हो सके और अगर शहर का मरीज रहता है तो उसके आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा सके।

बता दें कि मेडिकल कॉलेज में भी 70 से 80 मरीजों की एलाइजा जांच की जा रही है। जहां पर तीन से चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, लेकिन बीआरडी स्वास्थ्य विभाग को सूचना नहीं दे रहा है। वहीं रेलवे अस्पताल में डेंगू के तीन मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed