{"_id":"611e59168ebc3e79a91393df","slug":"tell-complaint-of-smart-meter-on-phone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बताएं स्मार्ट मीटर की शिकायत: बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर, फाल्ट आपूर्ति जैसी समस्याएं होंगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर बताएं स्मार्ट मीटर की शिकायत: बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर, फाल्ट आपूर्ति जैसी समस्याएं होंगी दूर
Thu, 19 Aug 2021 06:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Aug 2021 06:43 PM IST
सार
स्मार्ट मीटर में टीपी स्पार्किंग, मीटर जलने या नो डिस्प्ले होने के अलावा अन्य शिकायतों के लिए उपकेंद्र आने की जरूरत नहीं। उपभोक्ता इन नबरों पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में बिजली बिल में गड़बड़ी, स्मार्ट मीटर, फाल्ट और आपूर्ति जैसी समस्याओं को दूर कराने के लिए आप फोन भी कर सकते हैं। ग्राहकों की सुविधा के मद्देनजर एलएंडटी फर्म ने इन नंबरों को एक बार फिर से जारी किया है। आए दिन उपभोक्ता अपनी स्मार्ट मीटर संबंधी परेशानियों को लेकर उपखंड से लेकर खंड कार्यालय घूमते रहते हैं। ऐसे में उनकी समस्याएं फोन पर भी दर्ज कराकर उनका निराकरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि स्मार्ट मीटर में टीपी स्पार्किंग, मीटर जलने या नो डिस्प्ले होने के अलावा अन्य शिकायतों के लिये उपकेंद्र आने की जरूरत नहीं। उपभोक्ता इन नबरों पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। ये नंबर एलएंडटी के कर्मियों का है।
विज्ञापन
इसी फर्म ने शहर में अभी तक स्मार्ट मीटर लगाए हैं और तकनीकी दिक्कत में सुधार का काम भी कर रही है। साथ ही स्मार्ट मीटर की फीडिंग, गलत रीडिंग एवं बिलिंग से संबंधित शिकायत के लिए भी इन्हीं नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। फिलहाल शहरी क्षेत्र में 55 हजार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं।
विज्ञापन
मीटर बदलने के बाद भी दिक्कतें खत्म नहीं हुई
बिजली निगम के कार्यालयों में आए दिन उपभोक्ता अपने पुराने मीटर की जगह लगे नए स्मार्ट मीटर की डिटेल सिस्टम में दर्ज नहीं होने से परेशान होकर आते हैं। इसकी वजह से उन्हें समय से बिजली बिल नहीं मिल पाता।
स्मार्ट मीटर के सिटी इंचार्ज ने बताया कि किसी प्रकार की समस्या अगर उपभोक्ता के पास हो तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। बताया कि उनतक ऐसे उपभोक्ताओं की डिटेल नहीं आ पाती। सामने आने पर प्राथमिकता के आधार पर उनके मीटर संख्या को सिस्टम में दर्ज करवाया जाता है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्मार्ट मीटर को लगवाया जा रहा।
उपभोक्ता इन नंबरों पर करें फोन
9119930004, 9119930005, 9119930006, 9119930008,9511113104, 8960969051, 8960969052,9511113103, 9119930007, 9511113101, 9511113105, 9511113102
स्मार्ट मीटर के सिटी इंचार्ज ने बताया कि किसी प्रकार की समस्या अगर उपभोक्ता के पास हो तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। बताया कि उनतक ऐसे उपभोक्ताओं की डिटेल नहीं आ पाती। सामने आने पर प्राथमिकता के आधार पर उनके मीटर संख्या को सिस्टम में दर्ज करवाया जाता है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्मार्ट मीटर को लगवाया जा रहा।
उपभोक्ता इन नंबरों पर करें फोन
9119930004, 9119930005, 9119930006, 9119930008,9511113104, 8960969051, 8960969052,9511113103, 9119930007, 9511113101, 9511113105, 9511113102