{"_id":"5f5f8e286940362e925266d3","slug":"tehsil-day-closed-for-five-months-starts-today-due-to-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने से बंद तहसील दिवस आज से शुरू, बस 50 फरियादियों की होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने से बंद तहसील दिवस आज से शुरू, बस 50 फरियादियों की होगी सुनवाई
Tue, 15 Sep 2020 09:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:22 AM IST
सार
- रोस्टर जारी, आज चौरीचौरा तहसील दिवस की अध्यक्षता करेंगे डीएम
- सदर तहसील में कोरोना संक्रमित मिलने से महेवा मंडी में होगा आयोजन
विज्ञापन
gorakhpur lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की वजह से करीब पांच महीने से बंद चल रहे तहसील दिवस का आयोजन मंगलवार यानी 15 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर सोमवार को अगले तीन महीने तक के लिए तहसील दिवस का रोस्टर जारी कर दिया गया। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन आज चौरीचौरा तहसील दिवस की अध्यक्षता करेंगे। इसके पहले 18 मार्च को तहसील दिवस का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
महीने में दो दिन (पहले और तीसरे मंगलवार को) आयोजित होने वाले तहसील दिवस को लेकर कोरोना संक्रमण की वजह से विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सभी तहसीलों में सभागारों की जगह खुले स्थान पर आयोजन होगा। एक दिवस पर 50 फरियाद ही सुनी जाएगी। टोकन सिस्टम लागू रहेगा।
विज्ञापन
फरियादियों को अनिवार्य तौर पर मॉस्क और सैनिटाइजेशन का इस्तेमाल करना होगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल के मुताबिक पहले आने वाले 50 लोगों को टोकन वितरित किए जाएंगे। जो इसके बाद आएंगे उन्हें अगले तहसील दिवस में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम इस दिन इन तहसीलों में करेंगे अध्यक्षता
सोमवार को सदर तहसील में लगे स्वास्थ्य कैंप में जांच के दौरान फिर सात कर्मचारियों के संक्रमित मिलने की वजह से मंगलवार को सदर तहसील कार्यालय सैनिटाइजेशन के लिए बंद रहेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कहना है कि दफ्तर बंद होने की वजह से सदर तहसील दिवस का आयोजन महेवा गल्ला मंडी में होगा।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन 15 सितंबर को चौरीचौरा, 6 अक्तूबर को सहजनवां, 20 अक्तूबर को गोला, 3 नवंबर को सदर, 17 नवंबर को खजनी, एक दिसंबर को कैम्पियरगंज तथा 15 दिसंबर को बासंगांव तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन 15 सितंबर को चौरीचौरा, 6 अक्तूबर को सहजनवां, 20 अक्तूबर को गोला, 3 नवंबर को सदर, 17 नवंबर को खजनी, एक दिसंबर को कैम्पियरगंज तथा 15 दिसंबर को बासंगांव तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।