{"_id":"632d5407930c894b702f1ed0","slug":"teenager-went-to-meet-girlfriend-hatched-false-kidnapping-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में बना झूठा: महिला मित्र से मिलने गया था किशोर, रची थी झूठी अपहरण की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में बना झूठा: महिला मित्र से मिलने गया था किशोर, रची थी झूठी अपहरण की कहानी
Fri, 23 Sep 2022 12:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:07 PM IST
सार
झंगहा थाना क्षेत्र निवासी किशोर भोपा बाजार में सड़क के किनारे सिम बेचने और पोर्ट करने का कार्य करता है। बुधवार सुबह दोस्त से सिम पोर्ट करने के लिए जाने की बात कहकर निकला। शाम तक वापस नहीं आने पर दोस्त ने किशोर के घरवालों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा इलाके के भोपा बाजार चौराहे से बुधवार सुबह दस बजे से लापता किशोर ने अपहरण की फर्जी कहानी गढ़ी थी। पूछताछ में पता चला कि महिला मित्र से मिलने आजमगढ़ गया था और देरी होने की वजह से झूठी कहानी बता दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र निवासी किशोर भोपा बाजार में सड़क के किनारे सिम बेचने और पोर्ट करने का कार्य करता है। बुधवार सुबह दोस्त से सिम पोर्ट करने के लिए जाने की बात कहकर निकला।
विज्ञापन
शाम तक वापस नहीं आने पर दोस्त ने किशोर के घरवालों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद अपहरण की बात सामने आई थी। पुलिस ने किशोर को खोज निकाला तो उसने बताया कि आजमगढ़ की एक लड़की से सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी, उसी से मिलने गया था।
विज्ञापन