फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager reached lover house for get married in Gorakhpur

एकतरफा मोहब्बत में जिद: प्रेमी के घर पहुंची किशोरी, बोली- मुझसे शादी करवा दो, नहीं तो जान दे दूंगी

Mon, 17 Jul 2023 03:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो सरदारनगर (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सरदारनगर (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Jul 2023 03:47 PM IST
सार

किशोरी और किशोर एक साथ पढ़ते हैं। दोनों के बीच में बातचीत होती है। बताया जा रहा है कि शनिवार को किसी बात से नाराज होकर लड़की के पिता ने उसकी पिटाई कर दी और इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई। वह सीधे गांव के बगल में स्थित किशोर के गांव में पहुंच गई।

विज्ञापन
Teenager reached lover house for get married in Gorakhpur
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में अभी छह दिन पहले तिवारीपुर इलाके के माधोपुर में प्रेमी के घर हंगामा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार की रात फिर इसी तरह का एक मामला सामने आया है। हालांकि, इस प्रकरण में लड़की नाबालिग है और उसकी उम्र महज 17 साल है।

विज्ञापन


किशोरी रात में अचानक बगल के गांव में रहने वाले किशोर के घर के बाहर पहुंच गई और हंगामा करते हुए बोली कि युवक की मुझसे शादी करवा दो, नहीं तो जान दे दूंगी। रात भर दोनों ही परिवारों के लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानी तो रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों को थाने में बैठाकर समझाया और फिर दोनों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नेपाल के पानी से बाढ़ आई तो गोरखपुर के बांध झेल नहीं पाएंगे, ग्रामीण बोले- मचेगी तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन




 

जानकारी के मुताबिक, किशोरी और किशोर एक साथ पढ़ते हैं। दोनों के बीच में बातचीत होती है। बताया जा रहा है कि शनिवार को किसी बात से नाराज होकर लड़की के पिता ने उसकी पिटाई कर दी और इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई। वह सीधे गांव के बगल में स्थित किशोर के गांव में पहुंच गई। वहां पर प्रेमी के घर के बाहर हंगामा करते हुए घर में रखने का दबाव बनाने लगी। वह शादी करने का दबाव बनाने लगी।

यह सुनकर किशोर के घर वाले भी हैरान हो गए और फिर किशोरी के घरवालों को सूचना दी। किशोरी के घरवाले भी आकर उसे साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं थी। बाद में रविवार सुबह पुलिस बुलाई गई। पुलिस किशोर और किशोरी को साथ लेकर थाने गई और दोनों के उम्र व कानून के बारे में समझाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल, दोनों अपने-अपने घर चले गए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed