फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager molested on the pretext of YouTube promotion, FIR lodged

Gorakhpur News: किशोरी से यू-ट्यूब प्रमोशन के बहाने छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Feb 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Teenager molested on the pretext of YouTube promotion, FIR lodged
- गीडा थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


गोरखपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये यू-ट्यूब चैनल प्रमोशन का झांसा देकर बिहार की किशोरी को गोरखपुर बुलाने और उसके साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ इलाके में हुई घटना पर पुलिस ने छेड़खानी और पाॅक्सो एक्ट के तहत आरोपी विक्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली है और वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना यू-ट्यूब चैनल संचालित करती है। पुलिस के अनुसार, इंटरनेट विज्ञापन और सोशल मीडिया प्रमोशन के माध्यम से उसकी पहचान नौसड़ इलाके के युवक विक्की से हुई। बातचीत के दौरान युवक ने चैनल को आगे बढ़ाने और फॉलोअर बढ़ाने का भरोसा दिया। परिजन का कहना है कि इसी बहाने किशोरी को गोरखपुर बुलाया गया। किशोरी अपने माता-पिता के साथ नौसड़ पहुंची थी, जहां आरोप है कि शादीशुदा युवक ने उसे अपने घर में रोक लिया। रात के समय आरोपी ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ छेड़खानी की। घटना की जानकारी किशोरी ने अगले दिन अपने माता-पिता के साथ रोहतास में चाचा को फोन कर दी। इसके बाद उसके चाचा भी पहुंचे। उन्होंने गीडा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

चाचा ने तहरीर में लिखा कि उनकी भतीजी इंटरनेट विज्ञापन देखकर आरोपी विक्की के संपर्क में आई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed