{"_id":"5f22d4e68ebc3e63e035c1b8","slug":"teenager-missing-for-five-months-found-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पांच महीने पहले कुशीनगर से लापता हुआ था किशोर, अब गुजरात में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पांच महीने पहले कुशीनगर से लापता हुआ था किशोर, अब गुजरात में मिला
Thu, 30 Jul 2020 07:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Jul 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में करीब पांच माह पहले घर छोड़कर निकला किशोर गुजरात में मिला। बाल संरक्षण अधिकारी और बाल कल्याण समिति के प्रयास से उसका और घरवालों का पता लगाया गया। बृहस्पतिवार को उसे घरवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष दीपाली सिन्हा ने बताया कि फरवरी में दशरथ पुत्र जवाहिर नाम का 14 वर्षीय किशोर घर से भागकर गुजरात चला गया था। वह गुजरात के साबरकांठा जिले के बालगृह में रहता था। वहां कुछ दिन पहले काउंसलिंग के दौरान उसने अपने गांव का नाम मठिया और जनपद का नाम कुशीनगर बताया था।
विज्ञापन
इसके बाद बालगृह की तरफ से फोन पर सूचना दी गई थी। किशोर के घरवालों का पता लगाने के लिए बाल संरक्षण अधिकारी विनय कुमार शर्मा से कहा गया। उन्होंने जिले के मठिया नाम की कई ग्राम पंचायतों में उस नाम-पते पर खोजबीन कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
अखबारों में भी इश्तहार दिया गया। गांवों में फोटोग्राफ और पंफलेट के माध्यम से उसके माता-पिता की खोज की गई, तब जाकर कठकुइयां के पास स्थित कटेया गांव के निवासी उसके माता-पिता मिले। वह मुसहर परिवार का है।
घरवालों का पता चलने के बाद किशोर को बुलवाया गया और बृहस्पतिवार को उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी विनय कुमार शर्मा, प्रकाश चंद भारती, अनीता, ऋषिकेश सिंह मौजूद थे।