{"_id":"628f2c6486eba425355d248e","slug":"teenager-kidnapped-for-not-withdrawing-molestation-case-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर किशोरी का अपहरण, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर किशोरी का अपहरण, गांव में मचा हड़कंप
Thu, 26 May 2022 04:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 May 2022 04:17 PM IST
सार
एपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरी को खोज लिया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार भी किया जाएगा। पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके की एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म का केस वापस न लेने पर जमानत पर छूटे आरोपी ने साथी संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी गोलू निषाद और विशेसर के खिलाफ अपहरण, धमकी देने, एससी-एसटी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
किशोरी के परिजनों ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक, गोलू ने अपने तीन साथियों के साथ 2021 में अपहरण किया था। तब पुलिस ने बहला-फुसला कर भगाने का केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ा दी। साथ ही आरोपी गोलू को जेल भेज दिया, लेकिन तीन अन्य आरोपी नहीं पकड़े गए थे।
विज्ञापन
कुछ समय पहले गोलू जमानत पर रिहा होकर घर आ गया। पीड़ित किशोरी की मां का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद ही गोलू दर्ज केस में सुलह करने का दबाव बनाने लगा। धमकी से डरकर ही बेटी को रिश्तेदारी में भेज दी, लेकिन आरोपी नहीं माना। दोबारा 19 मई को बेटी का अपहरण करके गोलू व उसके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने दोबारा केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरी को खोज लिया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार भी किया जाएगा। पुलिस की टीमें लगी हैं।