{"_id":"5f843afb8ebc3e75047ce0f9","slug":"teenager-died-of-a-bullet-while-cleaning-a-gun-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बंदूक साफ करते समय चली गोली से किशोर की मौत, पुलिस जता रही है इस बात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बंदूक साफ करते समय चली गोली से किशोर की मौत, पुलिस जता रही है इस बात की आशंका
Mon, 12 Oct 2020 04:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Oct 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग, इनसेट में मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बंदूक साफ करते समय गोली चलने से एक किशोर की मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस इसे आत्महत्या बता रहीं है।
विज्ञापन
मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलई बेलवा गांव की है। यहां के निवासी सर्वेंद्र विक्रम बहादुर विश्वकर्मा (14) पुत्र उमाशंकर सोमवार को बड़ी बहन शेरनी शांडिल्य के साथ शहर में बाजार कर घर पहुंचा।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार वह दोपहर लगभग 12 बजे घर में रखी लाइसेंसी बंदूक साफ करने लगा। इसी बीच ट्रिगर दबने से भरी बंदूक चल गई और गोली सर्वेंद्र विक्रम बहादुर के जबड़े में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
गोली चलने की आवाज सुनकर बड़ी बहन शेरनी शांडिल्य व आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि सर्वेंद्र विक्रम तड़प रहा था। लोग उसे अस्पताल पहुंचाते कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मां मुन्नी देवी और पिता उमाशंकर का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
इस संबंध में शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मामले की जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना के बाद मां मुन्नी देवी और पिता उमाशंकर का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
इस संबंध में शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मामले की जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।