फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager death case Candle march taken out to demand arrest of accused landlord

किशोरी की मौत का मामला: आरोपी मकान मालिक की गिरफ्तारी की मांग के लिए निकाला कैंडल मार्च

Sat, 31 Dec 2022 01:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Dec 2022 01:43 PM IST
सार

गोरखनाथ इलाके में किराये पर रहने वाली किशोरी का 25 दिसंबर को फंदे से लटकता शव मिला था। 26 दिसंबर की सुबह गांव से घर पहुंचे छात्रा के परिवार वालों ने मकान मालिक पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया। उनका यह भी आरोप है कि कुछ आसपास के लोग भी आरोपी के साथ मिले हैं।

विज्ञापन
Teenager death case Candle march taken out to demand arrest of accused landlord
किशोरी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके में किशोरी की मौत के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तारी न होने से नाराज स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। आरोप है कि पुलिस ने हत्या व दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक आरोपी मकान मालिक को जेल नहीं भेजा गया। परिवार वालों के साथ निकले लोग घर से इंदिरा बाल बिहार पहुंचे और फिर मृतका को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धांजलि देने के दौरान लोगों ने न्याय पाने के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


मार्च में शामिल लोगों का कहना है कि शासन और प्रशासन एक बच्ची को न्याय नहीं दिला पा रही है। बेटी की मौत के बाद जिस तरह उसके परिवार के साथ पुलिस ने बदसलूकी की, उन पर भी कोई कार्रवाई तक नहीं की गई। इससे पुलिस अफसरों की मंशा साफ जाहिर है कि मामले में लीपापोती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब वह विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। इसके लिए अगर उन्हें सड़कों पर उतरकर आंदोलन भी करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

 

पुलिस की जांच में अब तक यह आया सामने

पुलिस की जांच में अब तक यह सामने आया है कि किशोरी ने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाया था। मोबाइल फोन उसका भाई भी इस्तेमाल करता था। मोबाइल खराब होने भाई उसे बनने के लिए बलदेव प्लाजा में दिया था। दुकानदान ने वीडियो अपने मोबाइल में ले लिया और फिर उसे किशोरी के पड़ोसी युवक को दे दिया। इसी वीडियो को दिखाकर युवक ब्लैकमेल करता था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इसमें मकान मालिक की क्या भूमिका हैं।

यह हुआ था
गोरखनाथ इलाके में किराये पर रहने वाली किशोरी का 25 दिसंबर को फंदे से लटकता शव मिला था। 26 दिसंबर की सुबह गांव से घर पहुंचे छात्रा के परिवार वालों ने मकान मालिक पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया। उनका यह भी आरोप है कि कुछ आसपास के लोग भी आरोपी के साथ मिले हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मकान मालिक व अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म व हत्या की धारा में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed