फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Technical Education Council extended last date of application apply for polytechnic admission till July 15

संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021: पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Thu, 01 Jul 2021 02:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Jul 2021 02:57 PM IST
सार

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने आवेदन की अंतिम तिथि को फिर से बढ़ाया

विज्ञापन
Technical Education Council extended last date of application apply for polytechnic admission till July 15
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई तक किए जा सकते हैं। प्रदेश के समस्त संबद्ध राजकीय, अनुदानित एवं निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी jeecup.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


सूबे में 147 राजकीय पॉलीटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त और 1200 से अधिक स्ववित्तपोषित पॉलीटेक्निक मौजूद हैं। गोरखपुर में ही तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलीटेक्निक में करीब सात हजार से अधिक सीटें मौजूद हैं। 
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा का समय फिलहाल परिषद ने घोषित नहीं किया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से प्रयोग के तौर पर पिछले वर्ष ग्रुप ‘ए’ के इंजीनियरिंग और ग्रुप ‘ई’ के फार्मेसी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से केवल इन दोनों ग्रुप की ही प्रवेश परीक्षा को ऑफलाइन मोड में कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष (बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आई और के) ग्रुप की प्रवेश परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराया था। प्रवेश परीक्षा की सफलता को देखते हुए परिषद ने इस बार सभी ग्रुप की परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराने का फैसला किया है। यानी ग्रुप ‘ए’ से ‘के’ तक की परीक्षा ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed