{"_id":"6ae50b0be29cc90c840f0a0e","slug":"teams-from-mumbai-jaipur-delhi-and-lucknow-will-participate-the-event-will-be-held-at-the-baba-yogiraj-gambhirnath-auditorium-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1503181-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज से पांच दिन सजेगा कला का रंगमंच, पांच चर्चित नाटकों का होगा मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज से पांच दिन सजेगा कला का रंगमंच, पांच चर्चित नाटकों का होगा मंचन
विज्ञापन
- मुंबई, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ की टीमें लेंगी हिस्सा, बाबा योगीराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा आयोजन
- अखिलेंद्र मिश्रा और वीरेंद्र सक्सेना साझा करेंगे अनुभव
गोरखपुर। शहर में शनिवार से पांच दिनों तक रंगमंच की दुनिया सजेगी। शनिवार से चार नवंबर तक बाबा योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में चौथे गोरखपुर रंग महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें मुंबई, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ की टीमें पांच चर्चित नाटकों का मंचन करेंगी।
फिल्म और रंगमंच के अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा और वीरेंद्र सक्सेना भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों कलाकार रंगमंच से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे। महोत्सव का उद्घाटन शनिवार को शाम 5:30 बजे होगा। इसके बाद शाम 6:45 बजे पहले नाटक ''''नटसम्राट'''' का मंचन किया जाएगा। पांच दिनों के आयोजन में नाटकों के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता, लोकनृत्य और रंग विमर्श होगा।
सोमवार को ओपन माइक और रंग विमर्श का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को लोकगीत की प्रस्तुति होगी। आयोजन के प्रत्येक दिन दिन में रंगमंच कार्यशाला, चित्रकला प्रदर्शनी और पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही रंगमंच के क्षेत्र में योगदान देने वाले तीन रंगकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य शहर में रंगमंच को बढ़ावा देना और कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
पांच दिन, पांच नाटक
31 अक्तूबर (शनिवार) : नटसम्राट
1 नवंबर (रविवार) : मटन मसाला चिकन चिल्ली
2 नवंबर (सोमवार) : मिथ्यासुर
3 नवंबर (मंगलवार) : अकबर द ग्रेट नहीं रहे
4 नवंबर (बुधवार) : आनंद मठ