फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Team will be formed for vaccination

कोरोना पर वार: वैक्सीनेशन के लिए बनेगी टीम, गांव-गांव जाकर करेगी जागरूक

Mon, 15 Nov 2021 06:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Nov 2021 06:56 PM IST
सार

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत 30 नवंबर तक कोविड टीकाकरण के पहले तथा दूसरे डोज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जाकर लोगों जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Team will be formed for vaccination
टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए 50 से 100 की संख्या में वैक्सीनेशन टीम या टोली बनाई जाएगी। यह टीम दस्तक अभियान के तहत 30 नवंबर तक लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरुक करेगी। इसे लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने पत्र लिखकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किया है।  

विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत 30 नवंबर तक कोविड टीकाकरण के पहले तथा दूसरे डोज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जाकर लोगों  जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इसे और गति देने के लिए 50 से 100 की संख्या में वैक्सीनेशन टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन


यह टीम क्षेत्रों में जाकर आमलोगों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने पर जोर देगी। इसके अलावा टीमों को प्रेरित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक संख्या में वैक्सीनेशन करने वाले पांच टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए समाज के प्रभावी लोगों जैसे धार्मिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, जनप्रतिनिधि, खेल जगत की हस्तियां, सेना या ऐसी सेवाओं से सेवानिवृत लोग, एनसीसी कैडेट या राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक आदि की मदद ली जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed