{"_id":"60b4f45a240d500dae13d3b1","slug":"team-of-120-pediatric-doctors-will-treat-children-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोरखपुर में तीसरी लहर की तैयारी पूरी, 120 पीडियाट्रिक डॉक्टरों की टीम करेगी बच्चों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोरखपुर में तीसरी लहर की तैयारी पूरी, 120 पीडियाट्रिक डॉक्टरों की टीम करेगी बच्चों का इलाज
Mon, 31 May 2021 08:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 May 2021 08:06 PM IST
सार
जिला अस्पताल में 12, मेडिकल कॉलेज में नौ डॉक्टरों की टीम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच इंसेफेलाटिस से निपटने के लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर जिले में 120 पीडियाट्रिक डॉक्टरों की टीम इसके लिए तैयार है। इसके लिए जिला अस्पताल में 12 और मेडिकल कॉलेज में नौ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। इसके अलावा सीएचसी-पीएचसी और निजी अस्पतालों को मिलाकर कुल 120 डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारी डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण का असर बच्चों पर ज्यादा होने की बात कही जा रही है। लेकिन तीसरी लहर से पहले जिले में पीडियाट्रिक डॉक्टरों का एक बड़ी टीम पहले से तैयार कर ली गई है। बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में जिले में 120 डॉक्टरों की टीम जिले में हैं।
विज्ञापन
इनमें 12 जिला अस्पताल तो नौ डॉक्टरों की टीम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं। शेष अन्य जिले के सीएचसी/पीएचसी पर तैनात हैं या फिर निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर निजी चिकित्सक सहयोग देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि इसी तरह गगहा, चौरीचौरा और पिपरौली में भी इलाज के लिए तीन-तीन बेड के पीडियाट्रिक वेंटिलेटर वार्ड तैयार किए जा चुके हैं।