{"_id":"61f8e74e18f45c19d51f4beb","slug":"team-honored-for-busting-car-theft-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम का मिला सम्मान: कार चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करने वाली टीम सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम का मिला सम्मान: कार चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करने वाली टीम सम्मानित
Tue, 01 Feb 2022 01:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:24 PM IST
सार
सम्मानित होने वालों में कैंट इंस्पेक्टर शशि भूषण राय, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसएसआई मनीष कुमार यादव, दरोगा अरविंद कुमार यादव, अभिनव मिश्रा, हेड कांस्टेबल मोहसिन खान, अमित सिंह, धीरज सिंह, सिपाही राहुल कुमार शाह और सर्विलांस सेल के सिपाही नमित मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
एसएसपी ने दफ्तर में बुलाकर प्रशस्तिपत्र दिया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर से कार चोरी कर विदेशों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को सोमवार को एसएसपी ने सम्मानित किया। कार्यालय बुलाकर टीम में शामिल 10 लोगों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से हाल के दिनों में तीन कार चोरी हुई थी। जिसमें से एक कार 17 जनवरी को नंदानगर निवासी डॉ. प्रवीण सिंह की थी। पुलिस गोरखपुर से नागालैंड व भूटान तक 2000 सीसीटीवी चेक किया। सर्विलांस की मदद से कार को बरामद किया गया। साथ ही असम के रहने वाले दो आरोपी भी पकड़े गए थे।
विज्ञापन
इनको किया गया सम्मानित
सम्मानित होने वालों में कैंट इंस्पेक्टर शशि भूषण राय, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसएसआई मनीष कुमार यादव, दरोगा अरविंद कुमार यादव, अभिनव मिश्रा, हेड कांस्टेबल मोहसिन खान, अमित सिंह, धीरज सिंह, सिपाही राहुल कुमार शाह और सर्विलांस सेल के सिपाही नमित मिश्रा शामिल रहे। टीम को 25 हजार के पुरस्कार की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन